@Muneer_shereyaar
Muneer shereyaar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Muneer shereyaar's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
5
Content
48
Likes
40
कर्ज़ माँ का न हमसे अदा हो कभी
फ़िर भी बदले में माँ को ह़ँसा दो कभी
इसके ज़िंदा ही रहने से घर-बार है
साया माँ का ना सर से जुदा हो कभी
किताबों के वरक़ छाने रिसालों में नहीं देखा
मोहब्बत करने वालों को उजालों में नहीं देखा
न वो फूलों की शहज़ादी न वो कलियों की दुल्हन है
बहुत प्यारी सी लड़की है जो मेरे दिल की धड़कन है
हज़ारों कोशिशें कर लो मगर ऐसा नहीं होता
ज़बरदस्ती किसी से प्यार का सौदा नहीं होता
जो कहता है कि अच्छी कट रही है
उसी से सारी बस्ती कट रही है
कहीं पर कोई शहज़ादा खड़ा है
कहीं दाँतों से उंगली कट रही है
वो जो नज़रों से दूर होते हैं
वो ही दिल के सुरूर होते हैं
वो ही करते हैं ज़िंदगी काली
वो जो आँखों के नूर होते हैं
करवट तमाम रात बदलना पड़ा मुझे
इक बेवफ़ा की याद में जलना पड़ा मुझे
इक सोई हुई क़ौम जगाने के वास्ते
तलवार लेके घर से निकलना पड़ा मुझे
आज हम तो अपनी क़िस्मत आज़माने लग गए
आसमाँ जितने थे सब रस्ते बताने लग गए
ऐ ख़ुदा कश्ती हमारी क्या भँवर में आ गई
सब हमारे दोस्त हमको आज़माने लग गए