@Manoj
Manoj Devdutt shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Manoj Devdutt's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
8
Content
287
Likes
415
उसने जब से हम दोनों को जुदा किया है
फिर कब मैंने उस पत्थर को ख़ुदा किया है
उसको नावों की सवारी अच्छी लगती थी
बस उसके ख़ातिर ख़ुद को नाख़ुदा किया है
रुख़ हवा का भी मोड़ देती है
क़ैद ज़ुल्फ़ें जो छोड़ देती है
आशिक़ो की उसको कमी कब है
दो मिनट में दिल तोड़ देती है
रिश्तों में मेरा दर्जा अब जो बढ़ता जा रहा है
पर मेरे ऊपर कर्ज़ा भी तो बढ़ता जा रहा है
चाय मैं वो और बारिश
इतनी है मेरी गुज़ारिश
इश्क़ में देखी लगाकर
पर न चल पाई सिफ़ारिश