@Kargeti_Writes
Aashish kargeti 'Kash' shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Aashish kargeti 'Kash''s shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
5
Content
79
Likes
103
मैं अगर बता दूँ तो रो पड़ोगे तुम 'आशीष'
एक रात का मुझको हो गया था इतना दुख
वो किस जगह पे छोड़ जाए क्या ख़बर
इस बात से बस वो ही रहता बा-ख़बर
हम ने तबह कर ली है अपनी ज़िंदगी
उसकी गली में जा के फैलाना ख़बर
मेरे मतले से लहजे का पता चल सकता है
मेरी आँख से निकला पानी भी जल सकता है
वो मुझ से दूर जाने को मुसलसल दर बदलता है
कभी घर का पता अपना कभी नम्बर बदलता है
वफ़ा करते नहीं पर प्यार का इज़हार करते
दिखावा इश्क़ का ता-उम्र कैसे यार करते
मैंने लिखी है ख़ुद ख़ुदा पर ये कहानी तो
क़िरदार में कोई कमी हो ही नहीं सकती
हुस्न के सर पे क्या इश्क़ में खेलना
इश्क़ के सर पे तुम हुस्न जीते मेरा
मेरी तस्वीर में से मैं ही हो जाऊंगा गुम
मेरी तस्वीर में कोई तलाशे गर उसे