Meem Alif Shaz

Meem Alif Shaz

@John22.

Meem Alif Shaaz shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Meem Alif Shaaz's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

9

Content

1235

Likes

306

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

उस का मुझ को छोड़ने का फ़ैसला सही है 'शाज़'
जो वो चाहती थी मुझ में बात वो है ही नहीं

Meem Alif Shaz

ग़म के टुकड़े बिखरे पड़े हैं चारों तरफ़
मैं अपने ख़्वाबों का मलबा कहाँ फेकूँ

Meem Alif Shaz

आँगन में दीवार खड़ी तो कर लेकिन
दिल को बड़ा कर के इक दरवाज़ा भी लगा

Meem Alif Shaz

भूल जा उस को कर दूसरी की तलाश
इश्क़ में इतना नुक़्सान तो चलता है

Meem Alif Shaz

ये तेरे हुस्न की तौहीन होगी
अगर तुझ को न देखूँ चाँद देखूँ

Meem Alif Shaz

इस क़दर ख़ूबसूरत है उसका बदन
देखते ही उतर जाए सारी थकन

Meem Alif Shaz

हम को मत दिखाओ तुम रौशनी की यह तेज़ी
बुझते हम ने कितने ही आफ़ताब देखे हैं

Meem Alif Shaz

वह ख़ता पर मिरी कुछ न बोला मगर
जब गया तो मुझे आइना दे गया

Meem Alif Shaz

नहीं है दाख़िला मुमकिन मोहब्बत का
कि तालें लग गए सब के मकानों में

Meem Alif Shaz

उनसे दिल मिलता नहीं है जो हमारे हैं मगर
मिलना पड़ता है तअल्लुक़ को निभाने के लिए

Meem Alif Shaz

कामयाबी देख कर मेरी वो जलता रह गया
इसलिए उस की ख़ुशी का दरिया सूखा रह गया

Meem Alif Shaz

वह जवानी थी तुझे हम भी जुनूँ से चाहते थे
अब तुझे दुनिया मगर हम मुख़्तसर ही देखते हैं

Meem Alif Shaz

सलाम अपना अमीरों पे आम करता है
मगर ग़रीबों से कब वह कलाम करता है

लिहाफ़ ठंड में बाँटे गिलास गर्मी में
वो वोट पाने के सब इंतिज़ाम करता है

Meem Alif Shaz

ग़म के टुकड़े बिखरे पड़े हैं चारों तरफ़
मैं अपने ख़्वाबों का मलबा ढूँढूँ कहाँ

Meem Alif Shaz

ऐ बहारों नाज़ इतना अहद-ए-गुल पर मत करो
कल यहीं पर सहरा होगा कल यहीं वीरानियाँ

Meem Alif Shaz

दुनिया मेरे जिस्म में चुभती रहती है
मैं इस को सजदों से हटाता रहता हूँ

Meem Alif Shaz

अब न होगा तबीब से भी इलाज
वहम नासूर बन गया है मिरा

Meem Alif Shaz

तुम उसे देखो कभी मेरी नज़र से
साहिब-ए-किरदार लगता है किधर से

Meem Alif Shaz

कारवाँ हौसले का सफ़र में है 'शाज़'
टूटा तो लूट लेगा सितमगर कोई

Meem Alif Shaz

जब भी शक़ ने घेरा मुझ को
कोई दवा फिर काम न आई

Meem Alif Shaz

LOAD MORE