Govind kumar

Govind kumar

@Govindkumar

Govind kumar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Govind kumar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

105

Likes

246

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

पूछ सकते हैं आप अब कुछ भी
काम आ जाए बात कब कुछ भी

बात दिल की करें भी तो कैसे
पास अपने नहीं है जब कुछ भी

Govind kumar

आँख से जब पानी बहता है
दिल तब जाके सच कहता है

अपना दिल भी है कैसा दिल
हर पल बस रोता रहता है

Govind kumar

गाड़ी अपनी थी पर सामान पराया था
यानी इस चोरी में नुक़सान पराया था

Govind kumar

ज़िक्र तिरा अब भी बेकार नहीं जाता
हम टूट जाते हैं बस नज़र नहीं आता

Govind kumar

रिश्ते को आसान बनाकर छोड़ दिया
दुश्मन को भी जान बनाकर छोड़ दिया

उस लड़की ने मुझ जैसे आवारा को
इक अच्छा इंसान बनाकर छोड़ दिया

Govind kumar

अच्छा लगना भी हर बार नहीं होता अच्छा
मैंने बोला भी था प्यार नहीं होता अच्छा

Govind kumar

ज़िंदगी अच्छे से जीने का तरीक़ा आ गया
जब से चुप रहने का, सुनने का सलीक़ा आ गया

Govind kumar

तेरे बिन दिल उदास रहता है
इसलिए तेरे पास रहता है

Govind kumar

नकारा ही नकारा आप ने अपना नहीं समझा
यहाँ मैने न जाने आपको क्या क्या नहीं समझा

तिरी तस्वीर देखे जा रहा है दिल ये दीवाना
इसे जितना भी समझाना था समझाया नहीं समझा

Govind kumar

तुम बिछड़कर मुस्कराना चाहती हो
यानी मुफ़लिस से ख़ज़ाना चाहती हो

Govind kumar

एक न इक दिन दिल का ख़ज़ाना खो देंगे
तुझको खो कर सारा ज़माना खो देंगे

Govind kumar

ख़्वाब उसके ही दिखाए जा रही है ज़िन्दगी
क्यों मुझे इतना रुलाए जा रही है ज़िन्दगी

Govind kumar

किस किस से अपना हाल छुपाये हम
इससे तो अच्छा है मर जाये हम

Govind kumar

मुझसे कुछ दूरी पे है मेरी पुरानी ज़िन्दगी
फिर भी उससे दूर जाने में लगेगी ज़िन्दगी

Govind kumar

अपने दिल के क़त्ल की सारी कहानी याद है
उसका चेहरा अब भी मुझको मुँह ज़ुबानी याद है

Govind kumar

जिससे डरता हूँ वही होता है
क्यों मेरे साथ यही होता है

Govind kumar

छोटी छोटी बातों पे तकरार नहीं करते
सच्चे दोस्त कभी पीछे से वार नहीं करते

Govind kumar

ख़ुद को तेरा यार बना तो लेंगे पर कब तक
इस दिल को बीमार बना तो लेंगे पर कब तक

Govind kumar

फासले इतने भी हमसे न बनाये कोई
हमसे झूठा ही सही प्यार जताये कोई

Govind kumar
17 Likes

खुद को खुद से कभी न खोना तू
दर्द दिल में न कोई बोना तू

Govind kumar

LOAD MORE