Aadil Rahi

Aadil Rahi

@AadilRahi

Aadil Rahi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Aadil Rahi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

11

Content

15

Likes

76

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

तुम मेरा नाम-ओ-नसब पूछ रहे हो सबसे
इश्क़ हो जाए तो शिजरा नहीं देखा जाता

Aadil Rahi

बदनाम कर दिया है तेरे झूठे इश्क़ ने
अब सोचता हूं मुझसे मोहब्बत करेगा कौन

Aadil Rahi

रो रो के सोना तो हँस हँस के उठना
हम ऐसे न थे दिल लगाने से पहले

Aadil Rahi

उम्र भर उन से तअल्लुक़ नहीं टूटा करता
ऐसे कुछ लोग हैं जो दिल में उतर जाते हैं

Aadil Rahi

किसी को याद करना भी किसी को याद आना भी
बहुत तकलीफ़ देता है किसी को भूल जाना भी

बड़ी मुश्किल से आती है ख़ुशी मुफ़लिस के आँगन में
कहाँ भाता है क़िस्मत को किसी का मुस्कुराना भी

Aadil Rahi
10 Likes

कहा तूने तो एक पल में यह हसरत छोड़ दी हम ने
तेरी ख़ातिर मोहब्बत की मोहब्बत छोड़ दी हम ने

Aadil Rahi

तुम्हारे बाद ये ग़म भी उठाना पड़ता है
ख़ुशी मिले न मिले मुस्कुराना पड़ता है

Aadil Rahi

जा तेरे दिल की तमन्ना का भरम रखते हैं
तेरी हसरत है तो फिर तुझ को भुला देते हैं

Aadil Rahi