10
46 Likes
तू सामने है पर तिरी अब भी कमी है दोस्त
दरिया के पास होते हुए तिश्नगी है दोस्त
दरिया के पास होते हुए तिश्नगी है दोस्त
दुनिया से जा रहा हूँ किसी की तलब लिए
वैसे ये ज़िंदगी बड़ी अच्छी कटी है दोस्त
ये फ़लसफ़े लपेट के तुम जेब में रखो
मैं ख़ूब जानता हूँ मोहब्बत बुरी है दोस्त
अब तो बता कि क्या है ये तेरे ख़याल में
जितना मैं जानता हूँ मोहब्बत यही है दोस्त
ऐसा नहीं कि आँख में आँसू बचे फ़क़त
इन आँसुओं के साथ में इक ख़्वाब भी है दोस्त
सच-मुच तो कोई तोड़ के लाता नहीं है चाँद
ये शाइ'री है और फ़क़त शाइ'री है दोस्त
पाने की ज़िद न कोई बिछड़ने का ख़ौफ़ है
अच्छा है तुझ से इश्क़ नहीं दोस्ती है दोस्त
8
5 Likes
7
11 Likes
सय्याद बता तो सही इस जाल में क्या है
गर दिल नहीं मेरा तो तिरे बाल में क्या है
गर दिल नहीं मेरा तो तिरे बाल में क्या है
वैसे तो ख़ुद इस चाँद का क़ाइल हूँ मैं लेकिन
इक रौशनी को छोड़ कर इस थाल में क्या है
मजनूँ ही बता सकता है लैला की फ़ज़ीलत
या सोहनी से पूछ कि महिवाल में क्या है
मैं हश्र के मैदान में कह दूँगा मोहब्बत
पूछेगा ख़ुदा जब तिरे आ'माल में क्या है
जी करता है उन को तिरी तस्वीर दिखा दूँ
जो पूछते हैं मुझ से कि बंगाल में क्या है
अल्लाह बना दे मिरे अश्कों को कबूतर
सब पूछ रहे हैं तिरे रूमाल में क्या है
6
4 Likes
5
10 Likes
इश्क़ भी अपनी ही शर्तों पे किया है मैं ने
ख़ुद को बेचा नहीं बाज़ार में सस्ता कर के
ख़ुद को बेचा नहीं बाज़ार में सस्ता कर के
उस से कहना था के वो कितना ज़रूरी है मुझे
आ रहा हूँ अभी जिस शख़्स से झगड़ा कर के
2
44 Likes










